Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsGold Chain Theft Thwarted Local Women Apprehended in Tulsi Pur Market
तुलसीपुर में महिला की चेन चोरी, दो संदिग्धों का पकड़ा

तुलसीपुर में महिला की चेन चोरी, दो संदिग्धों का पकड़ा

संक्षेप:

Balrampur News - तुलसीपुर में एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई, लेकिन दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को थाने लाया। पीड़िता को...

Sep 14, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

तुलसीपुर संवाददाता। स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान के पास सुबह खरीदारी कर रही एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई। चेन चोरी होने की बात दुकानदारों को पता चल गयी। सतर्क दुकानदार व स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को मौके पर पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची महिला पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम अग्रहरि ने बताया कि चोरी हुई सोने की चेन पीड़िता को वापस मिल गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है। चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र बाजार व मोहल्लों में लोग रात में निगरानी कर रहे हैं, जबकि पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है।