शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया युवक
बलरामपुर के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर 19 अप्रैल 2026 को भगाया। पीड़ित पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बलरामपुर, संवाददाता। जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाले एक परिवार की 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। मेरी 22 वर्षीय बेटी की 18 मई 2026 को होनी तय हुई थी। इसी सिलसिले में पूरा परिवार मुंबई से अपने गांव आया हुआ है।
मुंबई में उनके घर के पास ही रहने वाला कैश पुत्र इस्माइल खान निवासी ग्राम करौंदा पुरवा थाना ललिया उनकी बेटी से फोन पर चोरी-छिपे बात किया करता था। पीड़ित पिता का आरोप है कि 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 7.45 बजे आरोपी कैश ने मेरी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने रेहरा बाजार थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने शिकायत में आरोपी कैश के अलावा उसके पिता इस्माइल खान और एक अन्य दोस्त के मोबाइल नंबरों का भी जिक्र किया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस टीम युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


