गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

तुलसीपुर/बलरामपुर में शादी विवाह का सीजन शुरू होने पर रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपकर गैस की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। गैस एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैम्प और हेल्पलाइन शुरू करने की भी अपील की गई है।

गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है, रसोई गैस की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। शादियों व आगामी जेठ माह में बड़े मंगल पर भंडारा व मांगलिक आयोजन होंगे। ऐसे में रसोई गैस की उपलब्धता कराए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता की अगुवाई में जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगपत्र उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत को सौंपकर समस्या के त्वरित निराकरण की मांग की। ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी एजेंसियों से जिले में आपूर्ति को बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिया जाए।विवाह कार्ड के आवेदन के लिए तहसीलवार अलग अलग काउंटर बनाए जाए।ज़िला

पूर्ति अधिकारी को निर्देशित कर सभी गैस एजेंसियों के लोड और वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जाए।मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के होम डिलीवरी के आदेश के बावजूद गैस एजेंसियां मनमानी पर उतारू हैं उनसे हर हाल में होम डिलीवरी कराई जाए।महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि रसोई गैस सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु जिले में विशेष कैम्प व हेल्प लाइन शुरू की जाए जिससे उपभोक्ताओं की परेशानियों को कम किया जा सके।राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्तिथ एक गैस एजेंसी द्वारा शासन की मंशानुरूप गैस वितरण नहीं किया जा रहा है उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिकूल मौसम में भी सड़क किनारे लाइन में घण्टों खड़े रहना पड़ता है। कोषाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया,बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष कमल नयन तिवारी,ओम प्रकाश अग्रहरि,जय सिंह,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।