किसानों की आय बढ़ाने में मददगार बनेंगे मोटे अनाज
बलरामपुर में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग ने मुफ्त में बीज वितरण कार्यक्रम शुरू किया है। यह योजना 10 मई 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा प्रदान करती है। किसानों को उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो, और रागी के बीज दिए जाएंगे।

बलरामपुर, संवाददाता। किसानों की आय बढ़ाने में मोट अनाज मददगार बनेंगे। इसके लिए किसानों को मुफ्त में बीज दिए जाएंगे। 10 मई तक किसानों को ऑनलाइन बुकिंग कराने का मौका दिया गया है। खरीफ-2026 में जनपद के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने नि:शुल्क दलहन बीज वितरण व उपजाऊ मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम शुरू किया है। योजना में उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, सांवा, कोदो व रागी के बीज किसानों को मुफ्त में दिए जाएंगे। उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जनपद में कुल 182 पैकेट उड़द, 50 पैकेट मूंग, 825 पैकेट अरहर, 770 पैकेट ज्वार, 1470 पैकेट बाजरा, 280 पैकेट सांवा, 140 पैकेट कोदो व 448 पैकेट रागी मिनीकिट वितरण का लक्ष्य है।
प्रत्येक विकास खंड को अलग-अलग संख्या में बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि विभाग ने बताया कि किसान भाई विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं। बुकिंग की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। बुकिंग के बाद पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र अथवा संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर किसान पंजीकरण संख्या के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील किया है कि समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ उठाएं और खरीफ सीजन में दलहन व मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


