सीमा के छह गांवों में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Feb 07, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - गैसड़ी विकासखंड के छह गांवों में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच व उपचार कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच की और जरूरी परीक्षण मुफ्त किए। पहले दिन लगभग 1400 मरीजों को लाभ मिला।

सीमा के छह गांवों में लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गैसड़ी, संवाददाता। दूरदराज़ सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत शनिवार को गैसड़ी विकासखंड के छह गांव बालापुर, मोहकमपुर बेतहनिया, मुतेहरा, सोनगढ़ा, जरवा और बरगदवा कला में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर जांच व उपचार कराया, जिससे क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन अवध व गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित हो रही है। कैंपों में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, एसजीपीजीआई और एम्स जैसे संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. विनीत जागलान, डॉ. प्रवीण कुमार, वीरेंद्र धाकड़, शिवम राय व विकास सहित मेडिकल छात्रों ने सेवाएं दीं।

मरीजों की जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और दंत रोग संबंधी जांच की गई। ब्लड प्रेशर, शुगर सहित जरूरी परीक्षण निःशुल्क हुए और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। यात्रा के पहले दिन करीब 1400 मरीज लाभान्वित हुए। आयोजकों ने बताया कि आगे भी सीमा क्षेत्र के अन्य गांवों में ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।