जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर पूर्व विधायक ने प्रमुख सचिव से मुलाकात की
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने लखनऊ में प्रमुख सचिव अजय चौहान से मुलाकात की और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सड़कें सुधारने का आश्वासन पाया। शैलू ने जनता की समस्याओं को हल करने पर जोर दिया ताकि सुरक्षित आवागमन और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित हो सकें।

गैसड़ी, संवाददाता। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने गुरुवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अजय चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी की जर्जर सड़कों व अधूरे निर्माण कार्यों का मुद्दा उठाया। प्रमुख सचिव ने जल्द ही सभी सड़कों की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक श्री शैलू ने प्रमुख सचिव से बताया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में जलभराव और कीचड़ के कारण हालात और गंभीर हो जाते हैं।
तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जूड़ीकुइया-जैतापुर-बालापुर से भोजपुर थारू तिराहा संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण और बेनी नगर से बिलौहा मार्ग के विस्तार सहित क्षेत्र की दर्जनों क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग रखी। प्रमुख सचिव अजय चौहान ने समस्याओं को गंभीरता से सु। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक श्री शैलू ने बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, सुरक्षित आवागमन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


