Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsFormation of District Executive Committee at Civil Diploma Engineers Union Meeting in Balrampur
शिवपाल अध्यक्ष व धर्मेंद्र बने जनपद सचिव

शिवपाल अध्यक्ष व धर्मेंद्र बने जनपद सचिव

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का जनपदीय अधिवेशन आयोजित हुआ, जिसमें नई कार्यकारणी का गठन किया गया। चुनाव में शिवपाल यादव को जनपद अध्यक्ष और धर्मेंद्र दुबे को सचिव चुना गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और खंडीय अधिकारियों की समस्याओं के समाधान हेतु दिशा-निर्देश दिए।

Nov 22, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। सरयू नहर कालोनी परिसर में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जनपदीय अधिवेशन का आयोजन कर संघ की जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल अध्यक्ष इंजीनियर हसंराज की निगरानी में हुई। इस दौरान हुए चुनाव में राप्ती नहर निर्माण खंड द्वितीय तुलसीपुर के इं शिवपाल यादव जनपद अध्यक्ष एवं इं धर्मेंद्र दुबे को जनपद सचिव निर्वाचित किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष इं नितेंद्र श्रीवास्तव ने मनीषियों को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव अधिकारी पूर्व अतिरिक्त महासचिव इं रवि यादव एवं बस्ती मंडल उपमहासचिव इं संजय मौर्य के साथ मंडल अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारणी गठन की प्रक्रिया पूर्ण की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें सरयू ड्रेनेज खंड द्वितीय के इं मोहम्मद यूनुस को जनपद वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं यहीं के इं इंद्रेश सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। सरयू नहर खंड प्रथम के इं अरविंद कुमार जनपद प्रचार सचिव बनाए गए। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी खंडीय अधिकारियों के साथ खंडों की समीक्षा करते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य संरक्षक ने संगठन के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए अभियंताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक ओपी राय, प्रांतीय महासचिव इं राकेश कुमार यादव, उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ सिद्धार्थनगर के इं शंभूनाथ कुशवाहा, प्रांतीय प्रचार सचिव इं आशीष कुमार एवं उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं राजकुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।