ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुर गोवध कर रहे बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग सफलता

गोवध कर रहे बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग सफलता

बदमाश की गोली से कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त जख्मी धरपकड़ व


गोवध कर रहे बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग सफलता
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरTue, 28 Sep 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

बदमाश की गोली से कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त जख्मी

धरपकड़ व बरामदगी रविवार रात स्थानीय थाना क्षेत्र के महदेईया सिरसिया गांव में हुई

रेहराबाजार। संवाददाता

स्थानीय पुलिस ने गोवध कर रहे युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। गोली लगने से एक सिपाही घायल हुआ है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश भी घायल हुआ है। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से तमंचा, जीवित कारतूस व पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। धरपकड़ व बरामदगी रविवार रात स्थानीय थाना क्षेत्र के महदेईया सिरसिया गांव में हुई है। घायल सिपाही व बदमाश का इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

एसपी हेमंत कुटियाल ने एएसपी अरविंद मिश्र व सीओ उदयराज सिंह को अपराध पर अंकुश लगाने का निर्दश दिया था। कहा था कि क्षेत्र में गोकशी की घटना हरहाल में रुकनी चाहिए। रेहरा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महदेईया व सिरसिया में कुछ लोग वध के लिए गोवंश लेकर गए हैं। उपनिरीक्षक राणाप्रताप, सय्यद खादिम सज्जाद, हेड कांस्टेबल योगेश्वर यादव, रजवंश सिंह, शफात अली, कांस्टेबल विनोद वर्मा, अजीत कुशवाहा, अनुराग सिंह व संजय कुमार के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर दो लोग गोवंश को पकड़कर दबाए दिखे। एक व्यक्ति बोगदे से उसका गला काटने जा रहा था। ललकारने पर एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरक्षी विनोद वर्मा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ और दो भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मकबूल पुत्र हसखेल बंजारा बताया। वह कोतवाली उतरौला के जुम्मनडीह बनगवा का निवासी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें