कोड़री अग्निकांड पर विधायक ने सहायता का दिया भरोसा

Feb 28, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - तुलसीपुर क्षेत्र के कोड़री कस्बा निवासी बजरंगी गुप्ता की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने घटना का दौरा किया और पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने प्रशासन को सहायता देने के निर्देश दिए और प्रभावित परिवार को आर्थिक राहत देने का आश्वासन दिया।

कोड़री अग्निकांड पर विधायक ने सहायता का दिया भरोसा

ललिया संवाददाता। विधानसभा तुलसीपुर क्षेत्र के कोड़री कस्बा निवासी बजरंगी गुप्ता की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान पर क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। बीती रात दुकान में लगी आग से भारी क्षति हुई थी। शनिवार सुबह विधायक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हालचाल जाना। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि अचानक हुई इस अग्निकांड की घटना से एक परिवार की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जो अत्यंत दुःखद है। उन्होंने पीड़ित बजरंगी गुप्ता एवं उनके परिजनों से विस्तार से बातचीत कर घटना की जानकारी लेका उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने संबंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता कर क्षति का शीघ्र आकलन कराने के निर्देश दिए।

साथ ही स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार अहेतुक सहायता राशि दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा ताकि प्रभावित परिवार को आर्थिक राहत मिल सके। विधायक ने प्रशासन से उचित सहायता व राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।