Balrampur News: शॉर्टसर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर के तुलसीपुर में राम जानकी मंदिर परिसर के पास स्थित पुनीत रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शुक्रवार सुबह शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से 2 से 2.5 लाख रुपये मूल्य के कपड़े जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय निवासियों ने समय पर दमकल की मदद से आग बुझाकर दुकान को बचाया।

शॉर्टसर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
शॉर्टसर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Balrampur News: तुलसीपुर, बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नई बाजार में राम जानकी मंदिर परिसर स्थित पुनीत रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होते ही शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये मूल्य के रेडीमेड वस्त्र जलकर राख हो गए। दुकान संचालक के पुत्र राज ने बताया कि वह गुरुवार रात रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही वह तत्काल दुकान पहुंचे। तब तक स्थानीय मोहल्लेवासी विद्युत आपूर्ति बंद कराकर पानी की मदद से आग बुझाने में जुटे हुए थे।

दुकान खोलने पर देखा गया कि विद्युत मीटर पूरी तरह जल चुका था तथा बिजली की केबल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मीटर के पास रखे रेडीमेड कपड़ों के बंडल और टंगे हुए वस्त्र आग की लपटों में जलकर नष्ट हो गए। राज ने बताया कि "यदि समय रहते मोहल्लेवासियों ने तत्परता नहीं दिखाई होती, तो पूरी दुकान आग की भेंट चढ़ सकती थी। घटना में करीब 2 से 2.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: शॉर्टसर्किट से रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख