दो अग्निकांड घटनाओं में 25 बीघा गेहूं फसल खाक, पांच बकरियों की झुलसकर मौत
Balrampur News - दो अग्निकांड घटनाओं में 25 बीघा गेहूं फसल खाक, पांच बकरियों की झुलसकर मौतऑगनबाड़ी होती हैं महत्वपूर्ण कड़ी ललिया, संव

आपदा अज्ञात कारणों से लगी आग में फूस घर जला, गृहस्थी का सामान जलकर खाकहाई टेंशन तारों में हुई शार्ट शर्किट, खेतों में चिंगारी गिरने से 25 बीघा गेहूं फसल जलाहर्रैया सतघरवा/महराजगंज तराई, संवाददाता।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए दो अग्निकांड घटनाओं ने ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया। एक ओर जहां हरैया थाना क्षेत्र के टिटिहिरिया गांव में फूस घर में आग लगने से पांच बकरियों की झुलसकर मौत हो गई है।, वहीं महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के नवाजपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया।पहली
घटना हर्रैया सतघरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा के मजरे टिटिहिरिया गांव की है। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहिजाद के फूस घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों की मौके पर ही झुलसकर मर गईं। वहीं घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि नुकसान का ऑकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि झुलसकर मरने वाली पांचों बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को मदद दिलाई जाएगी।दूसरी घटना थाना महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवाजपुर में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। यहां हाईटेंशन तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख किसान खेत की दौड़ पड़े, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी किसान उस ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इस अग्निकांड में लगभग छह किसानों की करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में अब्दुल वदूद, अब्दुल अहद, पेशकार, पताली, दिलदार और संतराम शामिल हैं। कई किसानों ने अपनी फसल काटकर घर ले जाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क नहीं हो सका। जबकि तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत ने बताया कि जांच के लिए लेखपाल को भेजा जाएगा। पीड़ित किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


