पांच घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Balrampur News - बलरामपुर जिले में फूस के पांच मकान आग से जलकर राख हो गए। रविवार रात लगभग 9:30 बजे मदन के घर से आग उठी और आस-पास के चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

महराजगंज तराई/बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले में फूस के पांच मकान आग से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने तुलसीपुर एसडीएम व क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि ग्राम पंचायत पटोहाकोट में रविवार रात करीब 9:30 बजे अज्ञात कारण से मदन के घर से आग उठते दिखाई दी। देखते ही देखते बगल के घर मोहन सोहन जगतराम व शामता के फूस के घर में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग का लपट इतनी तेज था कि आग बुझाने में कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।
लेकिन ग्रामीणों के सूझबूझ व सहयोग से आग पर काबू पाया गया। किसानों की मशक्कत से अपने घर गेहूं लाकर एकत्रित किए थे। लेकिन सभी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीण ने इसकी सूचना तुलसीपुर एसडीएम राकेश कुमार जयंत को दिया है। तुलसीपुर एसडीएम ने बताया हल्का लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया गया है। जल्द ही पीड़ितों को मदद मुहैया कराई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


