Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsFilaria Elimination Campaign Tulsi Pur Health Team Inspects Drug Distribution
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

Balrampur News - तुलसीपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत, ग्राम पंचायत भंगहा कला में स्वास्थ्य टीम ने दवा वितरण कार्यक्रम की जांच की। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय और अन्य अधिकारियों ने कर्मियों को...

Tue, 19 Aug 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर अन्तर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले की टीम ने ग्राम पंचायत भंगहा कला में टीम ने फाइलेरिया और कृमि की दवा वितरण कार्यक्रम की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अरविंद मिश्रा, सहायक शोध अधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता व धर्मेंद्र कुमार गौतम शामिल थे। टीम ने दवा वितरण कार्यक्रम की गहनता से जांच कर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि डीईसी और एल्बेंडाजोल दवा खाने के लिए चिन्हित कोई भी किसी भी हाल में छूटने नहीं चाहिए। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया कार्यक्रम टीम घर-घर जाकर दवा खिला रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।