
फाइलेरिया उपचार व उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Balrampur News - बलरामपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में फाइलेरिया उपचार और उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का...
बलरामपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में रविवार को फाइलेरिया उपचार व उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हाथी पावला के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि फाइलेरिया मुक्त कार्यक्रम 10 से 28 अगस्त तक जिले भर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करना है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही दवाइयों का भी वितरण किया गया है। तुलसीपुर क्षेत्र में फाइलेरिया के कई मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष के ऊपर सभी बच्चों को दवाएं दी जा रही हैं।

एमडीए प्रोग्राम के तहत सारा कार्यक्रम चल रहा है। पीएम मोदी का विजन है की आगामी कुछ वर्षों में फाइलेरिया मुक्त भारत बन जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों को भी इस अभियान में भागीदार बनना चाहिए। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ विकल्प मिश्रा, डॉ राजेश पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पाण्डेय व मनीष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




