बलरामपुर-सदस्यता अभियान की महासंघ ने शुरुआत की
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई ने ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू...

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला इकाई ने ब्लॉक स्तरीय सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जिले से चार हजार शिक्षकों को सदस्य बनाने का महासंघ पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
संघ जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडेय ने कहा की श्रीदत्तगंज विकासखंड में एक सैकडे़ से अधिक शिक्षक सदस्य बनाए गए हैं। ऐसे ही प्रत्येक विकास खंड में महासंघ पदाधिकारी शिक्षकों से जुड़कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। उसके बाद संगठन पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर पूरे प्रदेश में शिक्षकों को एकजुट करके सरकार पर दबाव बनाएगा। संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सबसे पुराना संगठन है। जो छूटे सदस्यों को जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को साथ ले चल कर कार्य करने में जुटा हुआ है। उन्होंने जिले के सभी विकास खंडों में सदस्यता अभियान को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। इस कार्य में मनमोहन सिंह, अग्नि शेखर मिश्रा, अनिल पांडेय, अमित उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। संघ जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारी सदस्यता अभियान के साथ शिक्षक समस्याओं को लेकर जल्द ही एक अधिवेशन करेंगे।
