क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र की कमी से किसान परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के किसानों को गेहूं बिक्री के लिए भारी

क्षेत्र में गेहूं क्रय केंद्र की कमी से किसान परेशान

श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र के किसानों को गेहूं बिक्री के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र की लगभग 70 ग्राम पंचायतों के किसानों के लिए केवल एक सरकारी गेहूं क्रय केंद्र संचालित होने से अधिकांश किसान अपना गेहूं सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हैं। मजबूरन उन्हें बिचौलियों और निजी व्यापारियों को कम कीमत पर गेहूं बेचना पड़ रहा है।उतरौला तहसील क्षेत्र में खाद्य विपणन विभाग की ओर से उतरौला, हासिनपारा और कुड़ऊ बौडिहार में, जबकि उत्तर प्रदेश सहकारी संघ की ओर से फत्तेपुर में व पीसीएफ द्वारा अलाउद्दीनपुर, बैरिया सुर्जनपुर, अचलपुर परसिया और गालिबपुर में गेहूं क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

इसके बावजूद विकास खंड श्रीदत्तगंज जैसे बड़े क्षेत्र में केवल एक केंद्र होने से किसानों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विशेष रूप से उतरौला-गोंडा मार्ग पर गुमड़ी पुल तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी में एक भी सरकारी गेहूं क्रय केंद्र नहीं है। इस मार्ग पर चमरूपुर, महदेइया बाजार और शुक्लागंज जैसे प्रमुख व्यावसायिक बाजार स्थित हैं, जहां निजी दुकानदार किसानों से कम दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं। खाद्य विपणन अधिकारी एवं गोदाम प्रभारी उतरौला निरंकार सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व महदेइया बाजार के पास सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खोला गया था, लेकिन पिछले दो वर्षों से इस मार्ग पर कोई भी सरकारी एजेंसी केंद्र संचालित नहीं कर रही है। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष बड़े लाल पाण्डेय, बच्छराज वर्मा, सत्यराम यादव, परवेज आलम, श्याम बिहारी मौर्य और रामनरेश यादव ने सीएम योगी व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उतरौला-गोण्डा मार्ग पर शीघ्र सरकारी गेहूं क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।