सफलता की ऊंचाइयों को छूते समय मानवीय मूल्यों व संस्कृति को याद रखें : : डॉ जेपी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीनियर्स को जूनियर्स ने उपहार देकर विदाई दी। प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने कहा कि यह विदाई एक नए अध्याय की शुरुआत है। विभागाध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी ने छात्रों को आगे की शिक्षा में सफलता के लिए प्रेरित किया।

सफलता की ऊंचाइयों को छूते समय मानवीय मूल्यों व संस्कृति को याद रखें : : डॉ जेपी

बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर को उपहार देकर उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय व विभागाध्यक्ष वाणिज्य डॉ एस के त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि यह विदाई शिक्षा की इस लंबी यात्रा का अंत नहीं है, बल्कि आपके जीवन के एक नए और सबसे रोमांचक अध्याय की शुरुआत है। जैसे ही आप इस सुरक्षित परिसर से बाहर निकलकर दुनिया के विशाल कैनवास पर कदम रखेंगे, आपके सामने नई चुनौतियाँ और अनगिनत अवसर होंगे।

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे योग्य शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कार और ज्ञान रूपी हथियार आपको किसी भी बाधा को पार करने की शक्ति देंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूते समय हमेशा मानवीय मूल्यों, अपने माता-पिता के संघर्षों और अपनी संस्कृति को याद रखना। आप इस महाविद्यालय के गौरवशाली प्रतिनिधि हैं।विभागाध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी ने सभी को आगे की शिक्षा में लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान छात्रों ने केक काटकर और अपने सीनियर को उपहार भेंटकर उन्हें विदाई दी गई।समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत संगीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ पी एन पाठक,डॉ के पी मिश्र व डॉ पंकज श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।