विवाद में बहनों से मारपीट व लूटपाट, चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के ग्राम बड़का शेखा पचीढे में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला और उसकी बहन के साथ मारपीट हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर और दो अन्य लोगों ने उसे प्रताड़ित किया और उसके मोबाइल फोन तथा कान का झाला लूट लिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विवाद में बहनों से मारपीट व लूटपाट, चार पर मुकदमा

बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़का शेखा पचीढे में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिला व उसकी बहन के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंजनी देवी पत्नी मशाराम निवासी ग्राम बड़का शेखा पचीढे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मेरे पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। मैं अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि उसका ससुर बेला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय पदार्थ, जो वर्तमान में अपने दूसरे बेटे बैजू के यहां रहता है, काफी समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार 26 मई की रात करीब आठ बजे बेला प्रसाद, कृपाराम व लुद्दर एक राय होकर उसके घर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। घटना के बाद डरी-सहमी अंजनी देवी ने अपनी बहन रीता देवी पत्नी रामसेवक निवासी ग्राम परास खाल थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को फोन कर बुलाया। अगले दिन 27 मई की सुबह करीब आठ बजे रीता देवी अपनी बहन के घर पहुंची और समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी। आरोप है कि इस दौरान कृपाराम व पवन कुमार आक्रोशित हो गए और दोनों ने रीता देवी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका टच स्क्रीन मोबाइल फोन व कान का झाला गायब हो गया। बताया गया कि आरोपी दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।