
पचपेड़वा के बीडीओ व जहानडीह के प्रधान जाएंगे महाराष्ट्र
Balrampur News - बलरामपुर के प्रधान 7 से 11 दिसंबर तक महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नवाचारों को समझना और कार्य योजना में सुधार करना है। प्रतिनिधिमंडल स्वच्छता, जल संरक्षण, और ग्रामीण विकास के सफल मॉडलों का अध्ययन करेगा, जिससे वे अपने क्षेत्रों में इन्हें लागू कर सकें।
बलरामपुर,संवाददाता पचपेड़वा व तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र के जहानडीह गांव के प्रधान 7 से 11 दिसंबर तक महाराष्ट्र में एक्सपोजर विजिट करेंगे। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि इस यात्रा से पंचायत स्तर पर नवीन प्रयोगों को समझने और क्षेत्र में बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। डीपीआरओ के मुताबिक यह एक्सपोजर विजिट से जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देशभर में विकसित हो चुके पंचायत मॉडल, ग्रामीण विकास प्रथाओं और नवाचारों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराया जाता है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र के उन क्षेत्रों का दौरा करेगा, जहां पंचायत स्तर पर स्वच्छता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, महिला समूहों की आर्थिक गतिविधियों, डिजिटल शासन और ग्राम विकास के सफल मॉडल लागू हैं।

डीपीआरओ ने बताया कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य अधिकारियों और प्रधानों को नई कार्यशैली, तकनीक और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बारीकियों से अवगत कराना है। जिससे वे अपने क्षेत्रों में भी इन सफल मॉडलों को लागू कर सकें। खंड विकास अधिकारी मोहित दूबे ने कहा कि इस यात्रा से पंचायत स्तर पर नवीन प्रयोगों को समझने और क्षेत्र में बेहतर कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। ग्राम प्रधान जगदंबिका प्रसाद ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। यात्रा के बाद प्रतिभागी अपने-अपने विकास खंडों में इन मॉडलों को लागू करने की दिशा में कार्य करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




