सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी व पुलिस जवान

Apr 01, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर एसएसबी और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से कार्यरत हैं। नेपाल में नई सरकार बनने के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संयुक्त टीम ने सोहेलवा जंगल में गश्त की और सुरक्षा का जायजा लिया, ताकि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत बने रहें।

सीमा की सुरक्षा में जुटे एसएसबी व पुलिस जवान

बलरामपुर, संवाददाता भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में एसएसबी व पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। नेपाल में नई सरकार का गठन होने के बाद सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिससे दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी का संबंध बना रहे। संयुक्त टीम ने सोहेलवा जंगल बुधवार को गश्त किया। नेपाल सीमा पर गश्त करके टीम ने सुरक्षा का जायजा लिया।एसपी विकास कुमार के निर्देश पर बुधवार को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा पर गश्त किया। हरैया थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ एसएसबी पटौली नाका के जवानों ने सोहेलवा जंगल में पैदल गश्त करके सुरक्षा का जायजा लिया।

जरवा कोतवाली की पुलिस टीम ने एसएसबी जवानों के साथ बघेलखंड चौकी पर वाहनों व व्यक्तियों की जांच की। भारत-नेपाल सीमा पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एसएसबी एवं पुलिस की संयुक्त टीम को सतर्क किया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।