नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित
Balrampur News - तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी और योगी सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने नारी की उच्चता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महराजगंज तराई संवाददाता के अनुसार, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन तुलसीपुर ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी शामिल हुईं। उन्होंने केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी सरकार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और प्रयासों पर प्रकाश डाला। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि सनातन काल से ही भारतीय समाज में नारी को उच्च स्थान प्राप्त रहा है। वर्तमान सरकार महिलाओं को पुनः सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री साधना पाण्डेय, उर्मिला, सरोज तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, मण्डल अध्यक्ष अटल वर्मा, महामंत्री प्रवेश मिश्र, आशीष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


