महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

Mar 08, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - तुलसीपुर में पानी संस्थान और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला किसानों ने सक्रिय भागीदारी की और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। लोक गायिका इतिरानी ने सांस्कृतिक रंग भरते हुए कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।

महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर ब्लॉक में पानी संस्थान द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अगुवाई नसरीन बानो व उनकी सहयोगी महिलाओं ने की। इस दौरान महिला किसान संगठन की सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की। इस अवसर पर कोतवाली तुलसीपुर से एसआई संचायिका वर्मा और आरक्षी निशा चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित मिश्रा, मृत्युंजय चौधरी, केसरी कांत चौधरी, दीपेंद्र विक्रम शुक्ल, ब्यूटी, हिमानी और नेहा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं लोक गायिका इतिरानी ने अपने लोकगीतों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।