Balrampur News: पंचायतों की भूमिका बढ़ेगी, वीबी-ग्राम जी योजना पर पंच सम्मेलन

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में वीबी-ग्राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर पंच सम्मेलन हुआ। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योजना का लाभ गांव के पात्र परिवारों तक पहुंचाने और स्थानीय जरूरतों के आधार पर कार्यों के चयन पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने पंचायत प्रतिनिधियों से योजना में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Balrampur News: पंचायतों की भूमिका बढ़ेगी, वीबी-ग्राम जी योजना पर पंच सम्मेलन

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वीबी-ग्राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को विकास भवन सभागार में पंच सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासकों व योजना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पंचायतों को योजना के क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने और गांव स्तर पर पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। पंच सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, ब्लॉक प्रमुख व प्रशासक, ग्राम प्रधान व प्रशासक, खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना निदेशक समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की भी सहभागिता रही।

अधिकारियों ने वीबी-ग्राम जी अधिनियम के विजन व उद्देश्यों की जानकारी देते हुए पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका व जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं की तैयारी, अनुमोदन, परिवारों के पंजीकरण तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इसके साथ ही गांव में कराए जाने वाले कार्यों के चयन, परिसंपत्तियों की योजना, निर्माण, निगरानी व रखरखाव की जिम्मेदारी को भी स्पष्ट किया गया। स्थानीय जरूरतों के आधार पर कार्यों का चयन किया जाए, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल सके। कार्यों के चयन व क्रियान्वयन में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों से कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही सामाजिक ऑडिट की प्रक्रिया को गंभीरता से अपनाने को कहा गया। पात्र परिवारों का पंजीकरण और रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि योजना को गांव के अंतिम पात्र परिवार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विकास कार्यों के चयन में ग्रामीणों की सहभागिता और क्रियान्वयन में पारदर्शिता रखी जाए, ताकि योजना का वास्तविक लाभ जरूरतमंद परिवारों को मिल सके। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि ने किया। उन्होंने योजना के प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों व पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बलरामपुर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, ग्राम प्रधान और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: पंचायतों की भूमिका बढ़ेगी, वीबी-ग्राम जी योजना पर पंच सम्मेलन