बलरामपुर की तीन बेटियां एवरेस्ट पर परचम लहराने के लिए हुई रवाना
Balrampur News - बलरामपुर, उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बेटियों को पर्वतारोहण के लिए रवाना किया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और परिषदीय स्कूलों की तीन बेटियों का चयन किया गया है। इन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हरा झंडा दिखाकर रवाना किया गया है।
बलरामपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बेटियों की साहस को धार देने के लिए अभिवन पहल की है। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा परिषदीय स्कूलों की खेलकूद में कमाल दिखा चुकीं बेटियों को एवरेस्ट वेस्ट कैम्प पर पर्वतारोहण करने के लिए गुरूवार को रवाना किया गया। बेटियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरा झंडा दिखाकर कलेक्ट्रेट से रवाना किया। 16 दिनों में ये तीनों बेटियां एवरेस्ट पर बलरामपुर का झंडा लहराकर वापस आएंगी। पर्वतारोहण के लिए कस्तूरबा एवं परिषदीय विद्यालय से एक-एक छात्रा का चयन किया गया है।
पर्वतारोहण में प्रतिभाग करने के लिए बेटियों के अभिभावकों से सहमति पत्र लिया गया था। चयनित बेटियों का जो नाम आया था उनमें से तीन अव्वल बेटियों का चयन पर्वतारोहण के लिए किया था। चयनित बेटियों को पहाड़ों की चढ़ाई कर माउंट एवरेस्ट पर परचम लहराने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन की यह पहल प्रदेश की अन्य 74 जनपदों के लिए नजीर बन गया है。
जिले की इन बेटियों को पर्वतारोहण के लिए भेजा गया
पर्वतारोहण के लिए कई बेटियों का नाम जिले से प्रस्तावित कर भेजा गया था। इसमें प्रमुख रूप से तुलसीपुर के कम्पोजिट विद्यालय लालबोझी के कक्षा छह की छात्रा फरजाना है, जो लम्बी कूद व कबड्डी में अपने खेल का प्रदर्शन कर चुकी है। इसी तरह से कम्पोजिट विद्यालय मुतेहरा गैसड़ी की बविता है। बविता भी खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई मेडल जीत चुकी है। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय गैसड़ी की कक्षा आठ का छात्रा शिवानी की माता सुमित्रा देवी ने उसके खेलकूद के प्रदर्शन को दृष्टिगत रखते हुए पर्वतारोहण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र दिया था। परषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एक-एक छात्रों का चयन पर्वतारोहण के लिए करके प्रशिक्षक के साथ तीनों को शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डीएम विपिन कुमार जैन, सीडीओ हिमांशु गुप्ता आदि ने हरा झंडा दिखाकर रवाना किया।
खेलकूद गतिविधि एवं मेडिकल पर हुआ चयन
पर्वतारोहण के लिए तीनों छात्राओं की खेलकूद गतिविधियों के साथ ही चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर चयन किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण में फिट मिलने वाली छात्राओं को बेसिक शिक्षा एवं खेल विभाग के संरक्षण में एवरेस्ट वेस्ट कैम्प में ले जाया गया है । प्रत्येक छात्रा पर लगभग दो लाख रुपये का खर्च आएगा। इस पहल से जिले की छात्राओं में काफी उत्साह है। चयनित छात्राओं का कहना है कि वे लोग एवरेस्ट पर परचम लहराने के लिए आतुर हैं। इसके लिए दिन रात प्रयास कर रही हैं। उन्हें जो भी मेहनत करनी होगी वे करेंगी।
हिमांशु गुप्ता आईएएस/सीडीओ बलरामपुर बलरामपुर ने कहा जिले के लिए यह सौभाग्य की बात है कि बेटियों का नाम माउंट एवरेस्ट पर परचम लहराने के लिए रवाना हुईं है। 16 दिनों में ये बेटियां एवरेस्ट फतह कर वापस आएंगी। अभिभावकों की सहमित पर तीनों को भेजा गया है।ली गई है। बच्चियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश में बलरामपुर का रोशन करें।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


