Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsElectrical and Mechanical Engineers Union Protests for Promotion and Retiree Dues
पदोन्नति, एसीपी आदि मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना

पदोन्नति, एसीपी आदि मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स ने दिया धरना

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने पदोन्नति, एसीपी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयों का भुगतान करने की मांग की। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। संघ के नेताओं ने विभाग की समस्याओं को गंभीरता से न लेने की आलोचना की।

Jan 21, 2026 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता। इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पदोन्नति, एसीपी और सेवानिवृत्त देयों के भुगतान की किए जाने की मांग की। शीघ्र मांगें पूरी न होने तक उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।प्रदर्शन को संबोधित करते जनपद अध्यक्ष विजया सिंह ने कहाकि विभाग सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। जूनियर इंजीनियरों के स्थायीकरण और वरिष्ठता सूची का प्रकाशन तथा वर्ष 2024-25 व 2025-26 की रिक्तियों के सापेक्ष सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति नहीं हुआ है। इं. राकेश श्रीवास्तव ने कहाकि वर्ष 2015 में चयनित जूनियर इंजीनियरों को प्रथम एसीपी तथा 16 वर्ष की सेवा पर द्वितीय एसीपी का लाभ अब तक नहीं दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान भी लंबित है। जिला सचिव इंजीनियर राजू गुप्ता ने कहाकि मध्य सत्र में पटल परिवर्तन, गोपनीय चरित्र पंजियों का मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड न होना, खंडों में फास्ट मूविंग पार्ट्स और वाहनों की समुचित व्यवस्था न होने से नलकूपों के अनुरक्षण और मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहाकि अनुरक्षण मद की धनराशि अन्य मदों में खर्च कर दी जाती है, जिससे विभागीय कार्य बाधित हो रहे हैं। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पंकजा वर्मा, रंजीत पटेल, अनिल मिश्रा व जमाल अहमद आदि मौजूद रहे।