
मौलाना ज़ुबैर अध्यक्ष व वजीहुल्लाह महासचिव चुने गए
संक्षेप: Balrampur News - सादुल्लाह नगर में जमीयत उलमा हिंद की बैठक हुई, जिसमें नए कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव रखा गया। मौलाना ज़ुबैर क़ासमी को जिला अध्यक्ष और मौलाना वजीहुल्लाह क़ासमी को महासचिव चुना गया। चुनाव...
सादुल्लाह नगर,संवाददाता। जावेद जामे मस्जिद सादुल्लानगर में जमीयत उलमा हिंद के ईकाई जिला बलरामपुर की बैठक हुई। इसमें नए कार्यकारिणी के चुनाव को प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति से मौलाना ज़ुबैर क़ासमी को जिला अध्यक्ष और मौलाना वजीहुल्लाह क़ासमी को महासचिव चुना गया। जबकि मौलाना मोहम्मद क़ासिम सईदी को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। जमीयत उलमा उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मौलाना अब्दुल हई आज़मी (अध्यक्ष पूर्वी ज़ोन) और मुफ्ती जमी़लुर्रहमान (महासचिव, पूर्वी ज़ोन) की देखरेख में चुनाव का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर जिलाध्यक्ष, महासचिव व खजांची के पदों पर नामित किए गए पदाधिकारियों के पक्ष में अपनी सहमति दी।
मौलाना ज़ुबैर क़ासमी ने कहा कि जमीयत उलमा हमेशा समाज और मुल्क की बेहतरी के लिए काम करती रही है। हम शिक्षा, सामाजिक सेवा और भाईचारे के क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को और आगे बढ़ाएंगे।चुनाव पर्यवेक्षक मौलाना अब्दुल हई आज़मी ने कहा कि बलरामपुर जिले में जमीयत उलमा की नई टीम ऊर्जावान और समर्पित है। हमें भरोसा है कि मौलाना ज़ुबैर क़ासमी की नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। रियाज अहमद चौधरी, डाक्टर इरशाद अहमद, फैजानुल्लाह खां, मौलाना वलीउल्लाह, बरकतुल्लाह, अहमद हसन, डाक्टर परवेज अशरफ, डाक्टर रफीक मुबारक, उजैद रफीक, जुनैद नजीर, सद्दाम रफीक, अहमद, हाफिज अजहर ,कारी अब्दुल कादिर मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




