बेकाबू टेम्पो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, लखनऊ रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर के भोजपुर चौराहे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो चालक ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घटना 27 अप्रैल को हुई जब सुशील कुमार तिवारी अपने घर लौट रहे थे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी की तलाश की जा रही है।

बेकाबू टेम्पो की टक्कर से बुजुर्ग घायल, लखनऊ रेफर

बलरामपुर, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर चौराहे के पास एक तेज़ रफ़्तार और लापरवाह टेम्पो चालक ने पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​ग्राम भोजपुर संतरी के रहने वाले अभिषेक तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे उनके पिता सुशील कुमार तिवारी भोजपुर चौराहे से पैदल घर लौट रहे थे। तभी विस्कोहर की तरफ से आ रहे एक टेम्पो ने ई-रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में उनके पिता को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता के पैर में गंभीर चोटें आईं।

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए बलरामपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने और घर लौटने के बाद पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि जांच में पता चला कि दुर्घटना के समय टेम्पो बदरे आलम पुत्र कमरे आलम निवासी पुरानी बाज़ार पचपेड़वा चला रहा था। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।