पंचायत गेट-वे एप से होगा विकास कार्यों का भुगतान

Feb 28, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर में ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना को पारदर्शी बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायत गेट-वे एप के माध्यम से भुगतान की नई व्यवस्था शुरू की गई है। प्रधानों और सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया है, और कंप्यूटर सिस्टम के उपयोग की अनिवार्यता है। आदेश का उल्लंघन करने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत गेट-वे एप से होगा विकास कार्यों का भुगतान

बलरामपुर। ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना अपलोड करने और विकास कार्यों के भुगतान को पारदर्शी बनाने के लिए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायत गेट-वे एप के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था लागू की गई है। प्रधानों व सचिवों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने निर्देश दिया है कि पंचायत भवन में स्थापित कंप्यूटर सिस्टम से ही कार्य किया जाए। आदेश की अनदेखी करने वाले सचिवों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।