सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों का दो माह में होगा पुनर्निर्माण: चेयरमैन

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सीवर लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि सभी प्रभावित सड़कों का कार्य समय पर पूरा किया जाए। नागरिकों ने अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत किया है।

सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों का दो माह में होगा पुनर्निर्माण: चेयरमैन

बलरामपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सीवर लाइन बिछाने को लेकर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी प्रभावित सड़कों का कार्य तत्काल शुरू कर निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य के निगरानी की जिम्मेदारी डीपी सिंह बैस को सौंपी गई हँ ताकि कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि नगर के सभी वार्डों में पिछले दो माह पूर्व सड़क निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन के इस निर्णय का नागरिकों ने स्वागत किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।