
जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य: डॉ चौरसिया
Balrampur News - बलरामपुर में डॉक्टर बी आर चौरसिया ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर 40 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है और जीवन में सुख शांति का अनुभव सेवा भाव से होता है। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
बलरामपुर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला खालवा में डॉक्टर बी आर चौरसिया ने अपने पिता रघुवीर सुखदेव चौरसिया के पुण्यतिथि पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान 40 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव को लेकर कंबल वितरित किए गए। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना जीवन में सुख शांति का एक अच्छा साधन है। डॉ चौरसिया ने कहा कि सेवा भाव इंसानियत का सबसे प्रमुख गुण होता है। जीवन में कभी किसी की सेवा करने का अवसर मिले तो जरूर करना चाहिए। मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। कमाई का कम से कम दो फीसदी दान पुण्य में भी लगाना चाहिए।

सुख शांति बाहरी दुनिया के बजाय शरीर के अंदर ही उत्पन्न होने वाली एक प्रकार की ऊर्जा है। जिसकी प्राप्ति योग, साधना व सेवाभाव से ही संभव है। कहा कि माता-पिता ईश्वर तुल्य होते हैं। इनका कर्ज चुका पाना मुश्किल है, लेकिन इनके बताए रास्ते पर चलना एक सच्चा कर्म होता है। इसको लेकर पूर्व की भांति अपने माता-पिता की यादगार में 40 जरूरतमंदो को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र दान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सभासद राधेश्याम गौतम, संजू,रीता, कुसुम, सुमन, दुलारपति, कलावती, मालती व रामरती मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


