पति-पत्नी के विवाद में पिटाई
Mar 14, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - बलरामपुर के ग्राम शुक्लागंज में रामू ने अपनी पत्नी किशना देवी के भाईयों के खिलाफ 12 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने 11 मार्च को रामू और उसकी मां अनारा देवी की पिटाई की। मामले की जांच थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल द्वारा की जा रही है।

बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शुक्लागंज के मजरे गोमड़ी निवासी रामू ने 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 11 मार्च को पत्नी किशना देवी के साथ विवाद हो गया। पत्नी के भाई गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम इटईरामपुर के मजरे थोथिहवा निवासी रामू व श्यामू ने 12 मार्च भोर करीब चार बजे घर पर आकर मुझे व मां अनारा देवी की पिटाई की। बचाने आए मामा अर्जुन प्रसाद को भी मारा-पीटा। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


