Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsDM Vipin Kumar Jain Inspects Tulsi Pur Block Office Reviews Complaints and Pension Applications
डीएम ने शिकायतकर्ता को फोन कर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता परखी

डीएम ने शिकायतकर्ता को फोन कर शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता परखी

संक्षेप:

Balrampur News - डीएम विपिन कुमार जैन ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत निस्तारण रजिस्टर की जांच की, शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर स्थिति जानी, और पेंशन आवेदन की समयावधि की समीक्षा की। कृषकों को बीज किट का वितरण किया गया और विभागीय योजनाओं की प्रगति पर भी ध्यान दिया गया।

Nov 19, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता। डीएम विपिन कुमार जैन ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लिया। शिकायत निस्तारण रजिस्टर का अवलोकन करके शिकायतकर्ता को फोन कर निस्तारण की स्थिति जानी। उन्होंने पेंशन आवेदन का निर्धारित समयावधि के भीतर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कृषकों को बीज किट का वितरण किया जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने विकास खंड कार्यालय तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों पर चल रहे कार्यों, अभिलेखों के अद्यतन, सुव्यवस्थित रखरखाव व विभागीय योजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने शिकायत निस्तारण रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया और वहीं से शिकायतकर्ताओं को फोन कर उनके प्रकरणों की वास्तविक स्थिति जानी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने पेंशन आवेदन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की। कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों के पेंशन आवेदन को निर्धारित अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से सत्यापित किया जाए। ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई का निरीक्षण कर आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के निर्देश दिए। ब्लॉक परिसर भ्रमण के दौरान परिसर में एक कमरे की स्थिति अच्छी होते हुए भी उपयोग में न होने पर निर्देश दिए कि ऐसे विभाग जिनके विकास खंड स्तरीय कार्यालय किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें इस भवन के हैंडओवर की कार्यवाही की जाए। डीएम ने विकास खंड सभागार में कृषकों को बीज किट का वितरण किया।