Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsDM Vipin Kumar Jain Inspects BSA Office in Balrampur Emphasizes Timely Payments and Office Aesthetics
डीएम ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया

डीएम ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में डीएम विपिन कुमार जैन ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर जीपीएफ, वेतन और पेंशन के भुगतान के निर्देश दिए। साथ ही, कार्यालय की रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया।

Dec 24, 2025 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर संवाददाता। डीएम विपिन कुमार जैन ने बुधवार को बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों पर संचालित कार्यों की समीक्षा की। पत्रावलियों की क्रमबद्ध नंबरिंग, फाइलों के सुव्यवस्थित रखरखाव को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। कहा कि अध्यापकों के जीपीएफ व प्रोविडेंट फंड, वेतन, पेंशन सहित अन्य सभी देयकों का भुगतान समय से अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। मृतक आश्रित प्रकरणों को मानवीय दृष्टिकोण से प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र कार्रवाई कर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाय।बीएसए कार्यालय की भौतिक स्थिति का अवलोकन करते हुए डीएम ने कार्यालय भवन की रंगाई-पुताई कराने तथा परिसर के समग्र सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सौंदर्यपूर्ण कार्यस्थल से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा आगंतुकों को भी सकारात्मक अनुभव प्राप्त होता है।इस दौरान सीडीओ हिमांशु गुप्ता, बीएसए शुभम शुक्ला उपस्थित रहे।