महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर डीएम ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। डीएम ने सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर डीएम ने जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश

बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने मरीजों से संवाद कर मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अव्यवस्था व गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सीएमएस को निर्देशित किया कि तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार कर लिया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने जिला महिला अस्पताल सोमवार दोपहर बाद औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, प्रसूता वार्ड, ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान न सिर्फ अस्पताल की गुणवत्ता खराब पायी गई बल्कि साफ-सफाई को लेकर भी डीएम ने नाराजगी जताई।

डीएम ने दो टूक कहा कि समय रहते सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाए, अन्यथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या को देखते हुए बेडों की क्षमता बढ़ाए जाने और चिकित्सालय का उच्चीकरण करने का भी निर्देश दिया। कहा जल्द ही सीएमएस कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें। इधर-उधर लेटे-बैठे मरीजों व अव्यवस्थित प्रतीक्षालय लेकर भी डीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ राज कुमार, डॉ सारिका साहू, डॉ महेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।