
त्योहारों पर बरतें सतर्कता, सफाई अभियान चलाएं : डीएम
Balrampur News - बलरामपुर के डीएम विपिन कुमार जैन ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सफाई पर ध्यान देने का आदेश दिया। सभी नगर निकायों में साफ-सफाई अभियान चलाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
बलरामपुर संवाददाता। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम विपिन कुमार जैन ने जिले के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि त्योहारों पर आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीएम ने समस्त सभी एसडीएम एवं सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने एवं कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ करने नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए । कहा कि त्योहारी आयोजनों, जुलूसों एवं पूजा स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने सभी नगर निकायों के ईओ को निर्देशित किया कि नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।
इसके तहत प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक मार्गों, नालियों एवं कूड़ा संग्रहण स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कूड़ा उठान, फॉगिंग, चूना छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें । किसी भी आपात स्थिति, शिकायत या अव्यवस्था की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर समाधान करें। कंट्रोल रूम, पुलिस बल एवं नगर निकायों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने की बात कही। डीएम ने कहा कि त्योहारी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




