छात्राओं को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण देना अनिवार्य : डीएम
Balrampur News - बलरामपुर में जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, आवास और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।
बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सिसई गांव में नवनिर्मित भवन में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, आवास, भोजन, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। डीएम विपिन कुमार जैन ने केजीबीवी के निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कक्षाओं, छात्रावास और विद्यालय परिसर का भ्रमण करते हुए आवासीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा और उनका सर्वांगीण विकास प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण मिलना अनिवार्य है।
डीएम ने छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और अन्य शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। विद्यालय को पूर्व भवन से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन में स्थानांतरित किए जाने को उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि छात्राओं की सुविधाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। इस मौके पर बीएसए शुभम शुक्ला व डीसी निरंकार पांडेय मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


