डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया
बलरामपुर में, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, और अग्निशामक उपकरणों का जायजा लिया। सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू पाए गए, और उन्होंने अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बलरामपुर, संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का गहन जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सभी कैमरों की कार्यशीलता की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय सहाय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी केशव मल्होत्रा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कुमार शैलेंद्र, अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) कमल किशोर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


