डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, विभिन्न पटलों के कार्यों का लिया जायजा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों के निस्तारण और कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ और पारदर्शिता से संपादित किया जाए।

डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, विभिन्न पटलों के कार्यों का लिया जायजा

बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं व पटलों के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, पत्रावलियों के निस्तारण व समग्र कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की।डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी पत्रावलियों एवं प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पटलों पर रखी पंजिकाओं, अभिलेखों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी वअनुशासित बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता व प्राथमिकता के साथ किया जाए तथा सभी विभागीय कार्य पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संपादित हों। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव नारायण सिंह, प्रशिक्षु आईएएस शिवांश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।