Balrampur News: डीएम के सख्त रुख के बाद पैथोलॉजी सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: उतरौला में जिला प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों पर योग्य रेडियोलॉजिस्ट की अनिवार्यता को लागू किया है। डीएम के दिशा-निर्देश पर, न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी ने अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की है। इससे मरीजों को जांच सेवाओं में राहत मिलेगी और अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जैसी सेवाएँ बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी।

Balrampur News:  डीएम के सख्त रुख के बाद पैथोलॉजी सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त

Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। जिले में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक केंद्रों पर योग्य रेडियोलॉजिस्ट की अनिवार्यता को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती का असर अब दिखने लगा है। डीएम के निर्देश पर संचालकों ने अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की है। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड एंड सीटी स्कैन ब्लड बैंक सेंटर ने अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डीवी श्रीनिवास रेडियोडायग्नोसिस की नियुक्ति की है। इससे मरीजों को जांच सेवाओं में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र प्रबंधन के अनुसार अब रेडियोलॉजिस्ट की निगरानी में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सहित अन्य रेडियोलॉजी संबंधी जांचें की जाएंगी। इससे मरीजों को आधुनिक मशीनों के साथ विशेषज्ञ की देखरेख में जांच और रिपोर्ट की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से जिले में बिना योग्य रेडियोलॉजिस्ट संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने सख्त रुख अपनाया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर मानकों की जांच किया था। नियमों का उल्लंघन मिलने पर टीम ने कार्रवाई भी की थी। प्रशासन की सख्ती के बाद अब डायग्नोस्टिक सेंटर भी अपनी सेवाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप करने में जुटे हैं। केंद्र प्रबंधन ने कहा कि सभी सेवाएं शासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित की जाएंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: डीएम के सख्त रुख के बाद पैथोलॉजी सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त