आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मोबाइल के साथ मिला शिक्षण किट

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में 164 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को शिक्षण किट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया। नए फोन से पोषण ट्रेकर में सुविधा मिलेगी और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने का आग्रह किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मोबाइल के साथ मिला शिक्षण किट
गैड़ास बुजुर्ग/बलरामपुर, संवाददाता l विकासखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार में 164 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को शिक्षण किट के साथ मोबाइल फोन व 54 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र चलो अभियान के माध्यम से नौनिहालों को पोषण और पढ़ाई से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया। यहां लगे टी एल एम स्टालों को पुरस्कृत किया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय गैण्डास बुजुर्ग के आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में खेल एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, सीडीपीओ प्रेम लता, जिला नोडल अधिकारी सूरज तिवारी, लिपिक शरद श्रीवास्तव तथा सुपरवाइजर ममता गुप्ता द्वारा 164 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को संस्था द्वारा दी गई शिक्षण किट वितरित किए जाने के साथ ही सभी आंगनवाड़ी वर्करों को विभाग द्वारा उपलब्ध स्मार्ट फोन दिया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हुए जल्द ही मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं, जिसकी घोषणा जल्द ही होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित कर रही है और अन्य कई उपकरण भी भेजे जाएंगे। कहा कि इन मोबाइल का उपयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए किया जाए। स्मार्टफोन से विभाग के कार्यों में गति मिलेगी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य ईमानदारी से करना चाहिए।

Voice of UP
सीडीपीओ प्रेम लता ने वर्करों को फोन देते हुए कहा कि नए फोन से पोषण ट्रेकर और मातृत्व वंदना सहित अन्य कार्य में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सभी केंद्रों पर आंगनवाड़ी केंद्र चलो अभियान चलाने की बात त कही। कहा कि बच्चों के पोषण और शाला पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने तीन से पांच वर्ष के बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्र पर नामांकन करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र चलो अभियान चलाते हुए बच्चों के माता पिता से बच्चों का आंगनवाड़ी केंद्र में नामांकन कराने और केंद्र पर भेजने के लिए प्रेरित करने की बात कही। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लगाए गए टी एल एम स्टालों का निरीक्षण करने के बाद सभी को प्रशस्तिपत्र दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।