Balrampur News: खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट
Balrampur News: बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र के आदमतारा गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। धान की फसल चराने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपी

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के आदमतारा गांव में खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद हो गया। धान की फसल चराने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदमतारा गांव निवासी रेनू देवी पत्नी छोटू निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की निगरानी करने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की गुड़िया पत्नी लवकुश अपनी बकरियां उनके खेत में चरा रही थीं। बकरियों के धान की फसल चरने का विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
मारपीट का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर गुड़िया ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गुड़िया ने अपने भाई खदेरू यादव पुत्र चैतू को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि खदेरू यादव ने भी पहुंचकर गाली-गलौज की और लात-घूंसों तथा डंडे से रेनू देवी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों से बचाया। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने रेनू देवी की तहरीर के आधार पर गुड़िया और खदेरू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक फुल्लर प्रसाद को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


