मथुरा बाजार से सिकटिहवा जाने वाला मार्ग बदहाल
Feb 27, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - ललिया में सिटकिहवा मोड़ से मथुरा बाजार को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क पर गड्ढे होने से आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब होती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मरम्मत की मांग की है।

ललिया। सिटकिहवा मोड़ से मथुरा बाजार को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन चालकों को आए दिन गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण राकेश, अशोक, दीपक, संतोष ने बताया कि बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



