लालूडीह में भीषण अग्निकांड, 40 बकरियां जिंदा जलीं लालूडीह में भीषण अग्निकांड, 40 बकरियां जिंदा जलीं
Balrampur News - बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के चिचूडी सहनिया में एक भीषण आग ने चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन के परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया। आग में 40 बकरियां जल गईं और 250 ट्रॉली भूसा भी नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन दमकल टीम के आने तक सब कुछ जल चुका था।
उतरौला,(बलरामपुर) संवाददाता। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील के ग्राम चिचूडी सहनिया के मजरा लालूडीह में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। गांव निवासी चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन के घर अचानक भड़की आग ने तेज गर्म हवाओं के चलने से कुछ ही देर में विकराल रूप ले गई। देखते ही देखते अग्निकांड में 40 बकरियां जिंदा जल गई। घर में रखा लगभग 250 ट्राली भूसा भी जलकर खाक होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं।
देखते ही देखते घर के पास रखा करीब 250 ट्रॉली भूसा जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से मौके पर बंधी लगभग 40 बकरियां जिंदा जल गई। चौधरी ताज़ाम्मुल हुसैन ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता के चलते उसमें बंधे गाय-भैंसों व अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। हल्का लेखपाल फखरूल हसन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। क्षति का ऑकनल कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


