Balrampur News: महिला अस्पताल की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: तुलसीपुर में महिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग बढ़ गई है। स्थानीय लोग गर्भवती महिलाओं और अन्य महिलाओं के लिए उपचार में होने वाली कठिनाइयों के बारे में चिंतित हैं। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि सरकार जल्द ही मंजूरी देगी। उन्होंने पुरानी अस्पताल परिसर को महिला चिकित्सालय के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया।

Balrampur News: महिला अस्पताल की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय तहसील में महिला चिकित्सालय की स्थापना की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील क्षेत्र में महिला अस्पताल न होने के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य महिला मरीजों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने शासन से जल्द मंजूरी मिलने की बात कही है। सनातन जागृति मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्त ने बताया कि तुलसीपुर जनपद की सबसे बड़ी तहसीलों में शामिल है, जहां दो विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी आबादी निर्भर है।

इसके बावजूद महिलाओं के लिए अलग चिकित्सालय का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सुझाव दिया कि हनुमानगढ़ी चौराहे स्थित पुराने अस्पताल परिसर का उपयोग महिला चिकित्सालय के रूप में किया जा सकता है। वर्तमान में वहां केवल होम्योपैथिक चिकित्सालय और सप्ताह में दो दिन टीकाकरण की व्यवस्था है, जबकि बरसात में परिसर की बदहाल स्थिति मरीजों की मुश्किलें बढ़ा देती है। पूर्व सभासद महेंद्र लता, रुचि अग्रहरि, सुशील शीलू, कनक लता, सीमा, स्वाती कसौधन आदि लोगों ने शीघ्र महिला चिकित्सालय स्थापित करने की मांग उठाई है। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने बताया कि प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव को लेकर गंभीर है। अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध है जिसे मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही महिला चिकित्सालय की मंजूरी मिल जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।