डांसर के साथ नृत्य करने को लेकर हुआ विवाद, युवक की मौत
तुलसीपुर के चमरबोझिया गांव में एक वैवाहिक समारोह के दौरान डांसर के साथ डांस करने को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में 25 वर्षीय कमलेश कुमार की जान चली गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पूरे क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

तुलसीपुर, संवाददाता।स्थानीय थाना क्षेत्र के चमरबोझिया गांव में सोमवार देर रात एक वैवाहिक समारोह में स्टेज पर डांसर के साथ डांस करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले। घटना में स्टेज पर डांसर के साथ डांस करने की जिद करने वाले युवक को गंभीर चोट आयी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। थाना तुलसीपुर में दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुइ है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। सोमवार रात चमरबोझिया गांव के पूर्व प्रधान नन्हे लाल के बेटे की शादी के उपलक्ष्य में बहूभोज का कार्यक्रम था।
कार्यक्रम में डांस पार्टी की बुकिंग करायी गई थी। देर रात डांस पार्टी में शामिल डांसर लोगों का मनोरंजन कर रही थीं। इसी दौरान गांव के 25 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र राज किशोर चौहान स्टेज पर चढ़कर डांसर के साथ डांस करने लगा। उसकी आपत्तिजनक हरकतों को देखकर लोगों ने उसका विरोध किया। न मानने पर लोगों ने उसे स्टेज से उतारकर समझाबुझाकर घर भेज दिया। बताया जाता है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब विपक्षी घर लौट रहे थे तभी कमलेश कुमार के परिजन उन्हें रास्ते में रोककर बहस करने लगे। बहस इस कदर हुई कि देखते-देखते वह खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। घटना में कमलेश को गंभीर चोट आयी। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में रोहित, सुरेश और मोहित समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया है। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तुलसीपुर सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की है।विवाद में पूर्व प्रधान के घर के खुशियां मातम में बदली :मामूली बात पर हुआ खूनी संघर्ष चमरबोझिया गांव के पूर्व प्रधान नन्हेलाल के घर आयोजित बहूभोज कार्यक्रम भी फीका हो गया। घटना के वक्त पूर्व के कार्यक्रम में मेहमानों की आवाजाही लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही वे लोग भी तनाव में आ गए। कार्यक्रम में डांस को बंद करा दिया गया। डांस पार्टी को भय था कि कहीं लोग उनके ऊपर भी हमला न कर दें। इसलिए वह सभी लोग समय रहते गांव से निकल गए। हॉलाकि डांस पार्टी को कोई दिक्कत नहीं हुई। लोगों ने बताया कि युवक जिसकी मौत हुई है वह डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। बार-बार मना करने के बाद भी वह लोगों की बात नहीं मान रहा था। काफी समझाने बुझाने के बाद उसे घर भेजा गया, लेकिन उसके घर वालों ने बेवजह दोबारा विवाद खड़ा कर दिया, जिससे बड़ी घटना हो गई और युवक की बेवजह जान चली गई।सुधीर कुमार सिंह, एसएचओ तुलसीपुर ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में ऐतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


