जातिसूचक गालियां देकर दलित युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में एक दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

जातिसूचक गालियां देकर दलित युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम मझारी वाछिल निवासी शिव कुमार पासवान पुत्र अमरेश पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार को आबर मेले में घूमने गए थे। शाम करीब चार बजे मेला देखकर वापस लौटते समय वह बंधे के किनारे स्थित एक आम के पेड़ की छाया में बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान भिटौढ़ी गांव निवासी कुतुब पुत्र दोस मोहम्मद वहां पहुंच गया।

आरोप क्या हैं?

आरोप है कि कुतुब ने आते ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया, जिससे शिव कुमार को चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे दोस मोहम्मद पुत्र सुबेदार ने भी कथित रूप से पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Voice of UP

धमकी का मामला

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए भविष्य में क्षेत्र में दिखाई देने पर जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी भी दी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर श्रीदत्तगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार की स्थिति

पीड़ित परिवार में दहशत

घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जातीय आधार पर किसी को प्रताड़ित करने का साहस न कर सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मामला जातिसूचक शब्दों से संबंधित है?
जी हां, मामला जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके मारपीट और धमकी देने का है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।