
बलरामपुर-स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा का अविस्मरणीय योगदान:गीता
Balrampur News - PM श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थारू बच्चों ने बिरसा मुंडा पर नृत्य और काव्य प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और बिरसा मुंडा के संघर्ष की सराहना की। छात्रों ने उनके जीवन पर निबंध और स्पीच भी दी।
बलरामपुर संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी नायक एवं समाज सुधारक बिरसा मुंडा की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के आदिवासी क्षेत्र के थारू बच्चों ने बिरसा मुंडा पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कियाहै। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलन से किया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के संघर्ष की वीरगाथा अविस्मरणीय है। बिरसा मुंडा को धरती आबा अर्थात धरती पिता के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छात्रों को बताया कि इनका जन्म 1875 में झारखंड के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था।
स्वतंत्रता संग्राम में उनका विशेष योगदान रहा है। विद्यालय के थारू बच्चे अमन कन्हाई परमेश्वर नितेश अरुण कमलेश आदि ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर बिरसा मुंडा पर उनकी मनमोहक छवि को प्रस्तुत किया है। बिरसा मुंडा पर छात्रों ने निबंध कहानी एवं काव्य रचनाएं भी पेश की है। छात्र नवनीत शर्मा ने बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर उत्कृष्ट स्पीच देकर अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया है। बच्चों ने थारू जनजाति पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। गाबा नृत्य प्रस्तुति में सबसे शानदार रहाहै। छात्रों के इस कार्यक्रम प्रस्तुति में शिक्षक महेंद्र यादव शंभू प्रसाद गणेश दत्त वर्मा, जूही राय, कुमकुम, सुमन सिंह ,बाबूलाल यादव ,शिवराम गुप्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




