शिखा प्रथम एवं स्नेहा को मिला दूसरा स्थान
एम एल के पी जी कॉलेज में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिखा पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य एवं क्लब के अध्यक्ष एवं क्लब की प्रभारी ने इस प्रतियोगिता को संयोजित किया।

बलरामपुर संवाददाता। एम एल के पी जी कॉलेज में संचालित पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब के तत्वाधान में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिखा पाण्डेय ने सांसों की माला पे सिमरू मै शिव का नाम गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने सभी को भाव विभोर कर दिया इस नृत्य पर ही शिखा को प्रथम स्थान मिला। महाविद्यालय प्राचार्य एवं क्लब के अध्यक्ष प्रो0 जे पी पाण्डेय की अध्यक्षता एवं क्लब की प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने कहा कि नृत्य प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी छिपी हुई कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
इसके माध्यम से नर्तकों में आत्मविश्वास, मंच का डर दूर करने की क्षमता और कला के प्रति समर्पण का विकास किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर संगठित यह क्लब युवा प्रतिभाओं के अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। प्रभारी प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।निर्णायक व क्लब के कोषाध्यक्ष डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ वंदना सिंह व डॉ सुनील कुमार शुक्ल ने शिखा पाण्डेय को प्रथम, स्नेहा गुप्ता को द्वितीय व खुशी श्रीवास्तव को तृतीय स्थान के लिए चुना। इस अवसर पर डॉ प्रखर त्रिपाठी व डॉ अभिषेक कुशवाहा सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


