Balrampur News: मारपीट के मामले में तीन दोषियों को अर्थदंड

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर में एक निचली अदालत ने मारपीट और गाली-गलौज के एक 30 साल पुराने मामले में तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए उन्हें 1200-1200 रुपये का अर्थदंड लगाया है। यह मामला 1996 में दर्ज किया गया था, जब अब्दुल मजीद ने पुलिस में शिकायत की थी।

Balrampur News:  मारपीट के मामले में तीन दोषियों को अर्थदंड

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मारपीट और गाली-गलौज के करीब तीन दशक पुराने मामले में न्यायालय ने तीन आरोपितों को दोषी पाते हुए 1200-1200 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वितीय राहुल आनंद ने दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों पर विचार करने के बाद फैसला सुनाया है। सहायक अभियोजन अधिकारी आशा यादव ने बताया कि नौ अप्रैल 1996 को गोविंद बाग निवासी अब्दुल मजीद ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी। आरोप था कि पुरैनिया तालाब निवासी इस्तियाक उर्फ सुहेल, मोहम्मद वसीम उर्फ कनाई और मोहम्मद जसीम ने उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई और गाली-गलौज की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन साक्ष्यों के आधार पर तीनों को दोषी करार देते हुए 1200-1200 रुपये अर्थदंड लगाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: मारपीट के मामले में तीन दोषियों को अर्थदंड