
बलरामपुर-मानक पूरा करने वाले केंद्र से बाहर, अमानक कॉलेज बन गए केंद्र
Balrampur News - बलरामपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची को लेकर विवाद चल रहा है। कई कॉलेजों को शामिल किया गया है जबकि मानक वाले कॉलेजों को बाहर किया गया है। 170 विद्यालयों में से 61 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, लेकिन कुछ दागी स्कूल भी शामिल हैं। 4 दिसंबर तक आपत्तियों के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है।
बलरामपुर संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी केंद्र सूची पर घमासान मचा हुआ है। अमानक कॉलेजों को केंद्र सूची में शामिल करने व मानक वाले पुराने कॉलेजों को बाहर किए जाने के मामले को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। हालाकि चार दिसंबर तक ऐसे कॉलेजों को मौका दिया गया है,जो किसी वजह से परीक्षा केंद्र सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जिले के 170 विद्यालय में 61 स्कूलों को प्रस्तावित केंद्र बनाया गया है। इस 61 केंद्र सूची में राजकीय हाई स्कूल बहादुरगंज राजकीय हाई स्कूल महाराजगंज तराई राजकीय स्कूल बालापुर व मौलाना अब्दुल कलाम आजाद हाई स्कूल घासीपोखरा को पहली बार बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची में शामिल किया गया है।

इसके पहले इन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र में कभी शामिल नहीं किया गया है। वही बोर्ड परीक्षा की सूची में दागी स्कूल शामिल हैं, जो 2023 एवं 24 में विवादित रहा है। इसको लेकर कई कॉलेज संचालकों ने नकल विहीन परीक्षा कराने के दावों पर सवाल उठाया है। जिन विद्यालयों के प्रत्येक कक्षा में वॉइस रिकॉर्ड मोड पर सक्रिय सीसी कैमरे, साफ सफाई सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम संसाधनों से लैस,छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय सहित अत्याधुनिक संसाधन पूरा करने के बाद भी केंद्र सूची से दूर रखना माध्यमिक शिक्षा विभाग के पारदर्शी सूची पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। चार दिसंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद के वेबसाइट पर स्कूलों से आपत्ति मांगी गई है। मुख्यालय के दोनों विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों ने पोर्टल पर आपत्ति दर्ज कर दी है । कोट माध्यमिक शिक्षा परिषद से सीधे ऑनलाइन बोर्ड की केंद्र सूची जारी की गई है जो स्कूल केंद्र नहीं बने हैं या अन्य समस्या है उनसे 4 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों का निस्तारण जनपदीय बोर्ड कमेटी करेगी। मृदुला आनंद, डीआईओएस,बलरामपुर

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




